परसर्ग सहित :
भूतकाल की सकर्मक क्रिया में कर्ता के साथ ने परसर्ग लगाया जाता है।
जैसे :-
- राम ने पुस्तक पढ़ी।
- बालक ने चित्र बनाया।
प्रेरणार्थक क्रियाओं के साथ ने का प्रयोग किया जाता हैं।
जैसे :- मैंने उसे पढ़ाया।जब संयुक्त क्रिया के दोनों खण्ड सकर्मक होते हैं तो कर्ता के आगे ने का प्रयोग किया जाता है। जैसे :-
- श्याम ने उत्तर कह दिया।
